..................... plus size influencer Rupal Nanda shares bedroom vlog with husband Deepak nanda before delivery - Hindi Filmibeat

डिलिवरी के लिए भर्ती होने से पहले इंफ्लुएंसर ने बनाया पति संग प्राइवेट वीडियो, लोग बोले- पूरा MMS ही डाल दिया

Rupal Nanda Vlog

Rupal Nanda Vlog: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स इन दिनों वायरल होने के लिए तरह तरह के व्लॉग्स बनाकर फैंस के साथ शेयर करते हैं। ऐसा ही एक इंफ्लुएंसर कपल है बॉडीबिल्डर दीपक नंदा जो इंडिया रॉक नाम से मशहूर है और उनकी पत्नी रूपल नंदा। दीपक और रूपल सोशल मीडिया पर काफी मशूहर हैं। कपल इन दिनों अपनी पहली प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रहा था और डिलिवरी के लिए अस्पताल जाने से पहले रुपल ने एक व्लॉग फैंस के साथ शेयर किया जिसने उतना बवाल काट दिया कि उन्हें बाद में इसके कमेंट ही बंद करने पड़े।

रूपल के इस वीडियो की बात करें तो उन्होंने सो के उठकर सीधे अपने फोन से बेडरूम का नजारा रिकॉर्ड करना शुरू किया और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। इस दौरान बेडरूम मे दीपक नंदा सिर्फ अंडरवियर में लेटे दिखाई दे रहे थे जो कि फैंस को काफी अजीब लगा और उन्हें इसी के लिए ट्रोल भी किया। यहां देखिए पूरा वीडियो:

बता दें कि रूपल नंदा ने बेटी को जन्म दिया है। जिसे उनके फैंस काल्का माता का आशीर्वाद बता रहे हैं। दरअसल, रूपल और दीपक दोनों ही काल्का माता के भक्त है। बेची के जन्म की गुड न्यूज़ रूपल ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस के साथ शेयर की है।

दीपक और रूपल के व्लॉग्स की तरह उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। कपल को दीपक के पेरेंट्स ने बेदखल कर दिया और अब दोनों एक दूसरे के साथ ही रहते हैं। रूपल ने आज तक को दिए इंटरव्यू में बताया था "ये 2010 की बात होगी, मेरा मूड किसी वजह से खराब था और मैं फेसबुक सर्फिंग कर रही थी. मेरे सामने जो लोग आए मैंने सबको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी. जिन लोगों को फेसबुक पर रिक्वेस्ट गई, उनमें दीपक भी थे. दीपक ने जब रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की, उस समय वह एक आउटलेट में सेल्समैन की जॉब करते थे. कुछ दिन बाद दीपक ने जब रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की तो हमारी चैट शुरू हुई और हम दोनों दोस्त बन गए. जब कुछ समय बाद मैं दीपक से मिली तो मैंने देखा कि दीपक की पर्सनैलिटी काफी अच्छी थी और उसे फिटनेस की काफी नॉलेज थी. मैंने एक जिम में बात करके दीपक को पर्सनल ट्रेनर की जॉब लगवा दी. दीपक को पहले सेल्समैन की जॉब में 5 हजार रुपये मिलते थे और जिम में उसे 14 हजार रुपये मिलने लगे. मैं भी उसी जिम में क्लाइंट थी, इस कारण हम लोगों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई."

रूपल ने आगे बताया, 'हम लोगों ने जनवरी 2010 में बात शुरू की थी और फिर दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए और फिर अक्टूबर 2010 में हम अमृतसर का स्वर्ण मंदिर घूमने गए। वहां अचानक से दीपक ने मेरे सामने शादी का प्रपोजल रखा और उसने मंदिर में ही मेरी मांग में सिंदूर भर दिया। उसके बाद हम जब घर आए तो घर वालों को बात बताई तो घर वाले काफी नाराज हुए क्योंकि उन्हें दीपक का ऐसा करना सही नहीं लगा। फिर घर वालों के सामने हमने बात रखी और दीपक तो मुझे अपनी पत्नी मान ही चुके थे तो दीपक के घर वालों को झुकना पड़ा और फिर दीपक दिसंबर 2010 में मेरे घर बारात लेकर आए और फिर दोनों की धूम-धाम से शादी हुई।'

Read more about: dipak nanda rupal nanda news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X