एक्टर, डांसर और सिंगर के बाद पोएट बनें रितिक

कहते हैं ना ऊपरवाला किसी के अंदर खूबियां कूट-कूट कर भर देता है। ऐसे ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी है अभिनेता रितिक रोशन। आप सोच रहे होंगे कि हम यह बात क्यों कह रहे हैं तो सुनिये, यह बात कहने की एक बहुत बड़ी वजह है।

रितिक रोशन एक बेहतरीन एक्टर और कमाल के डांसर हैं, इस बात से किसी को इंकार नहीं है लेकिन वो एक बढि़या सिंगर भी है, इस बात का पता लोगों को साल 2010 में आयी जोया अख्तर की सुपरहिट फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा से चला। जिसमें उन्होंने सैनोरीटा.. वाला गाना गाकर लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।

लेकिन अब रितिक रोशन एक्टर, डांसर, सिंगर बनने के बाद एक बढ़िया कवि बन गये हैं। आपको जानकर हैरत होगी और खुशी भी कि रितिक रोशन जो कि अभी अपनी ब्रेन सर्जरी के कारण घर पर आराम कर रहे हैं, अपने खाली वक्त में कविता लिख रहे हैं। उन्होंने अपनी कविता को फेसबुक पर शेयर भी किया है।

रितिक ने अपनी कविता में अपने बेड रेस्ट के दर्द को बयां किया है। इससे पहले जब अस्पताल में वह ब्रेन सर्जरी के कारण अपने बच्चों को नहीं मिल पा रहे थे तो भी उन्होंने एक कविता लिखी थी।

इन सारी बातों से एहसास होता है कि जिस तरह से रितिक के कदम डांसिग फ्लोर पर तूफान मचाते हैं उसी तरह उनकी कलम, कागज पर आंधी लाती है। अब तो आपको यकीन हो गया ना कि वाकई में रितिक रोशन मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं।

आईये आपको बताते हैं रितिक रोशन के बारे में कुछ अच्छी बातें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X