Exclusive: संजू को अब केवल भगवान का सहारा..
जब से संजय दत्त को सजा सुनायी गयी है तब से ही संजय दत्त को धार्मिक स्थलों में देखा जा रहा है। हालांकि सजा के पहले भी संजू बाबा हमेशा धार्मिक गतिविधियों में भाग लेते थे। लेकिन इतना नोटिस नहीं किये जाते थे लेकिन अब उन्हे हर लोग मंदिरों में नोटिस कर रहे हैं। खबर आयी है कि बीते दिन संजू बाबा अपने बहनोई कुमार गौरव के साथ एमपी के दतिया मंदिर में मां पीताम्बरा देवी के दर्शन करने पहुंचे थे।
जिस पर वनइंडिया के पाठकगण सुभाष गुप्ता ने ट्विट किया है कि संजू बाबा को अब केवल भगवान का ही सहारा है। अब देवी मां का चमत्कार ही उन्हें बचा सकता है। वैसे मुझे भी उम्मीद है कि मां कोई ना कोई करिश्मा जरूर दिखायेंगी क्योंकि संजय दत्त को उनके गुनाहों की सजा मिल चुकी है। इसलिए अब उन्हें जेल होना काफी कष्टकारी होगा।
मैं भी शेरावाली से दुआ मांगता हूं कि वो संजू बाबा की मदद करें। अपने किये पर पछतावा ही सबसे बड़ी सजा होती है और संजू को वह सजा मिल चुकी है। संजू से ज्यादा कुकर्मी खुली हवा में सांस ले रहे हैं लेकिन संजू के साथ इतनी कठोरता क्यों?मालूम हो कि हाल ही में सुप्रीमकोर्ट ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में संजय दत्त को दोषी ठहराया है और उसे पांच साल की सजा सुनायी है। जिसके बाद संजय दत्त काफी परेशान चल रहे हैं। वो इन दिनों कई मंदिरों में देखे जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












