जब दूसरा बच्चा करूंगी तो जरूर बता दूंगी: ऐश्वर्या राय
वैसे उनकी परेशानी की वजह पूरी तरह से वाजिब भी है क्योंकि लोग अक्सर उनसे सवाल पूछने लगे हैं उनके दूसरे बच्चे के बारे में पूछने लगे हैं तो प्लीज मेरे दूसरे बच्चे को लेकर अटकलें न लगाई जाएं।उन्होंने कहा कि जब उनकी जिंदगी में यह पल आएगा तो वह इसके संबंध में बताएंगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दूसरी बार मां बनने के लिए स्टेम सेल बेंकिंग का विकल्प अपनाएंगी।
इस पर उन्होंने कहा, "मैं जानती हूं कि आप क्या पूछना चाहते हैं। जब कभी वह पल आएगा तो आप सभी को पता चल जाएगा लेकिन तब तक अटकलें न लगाएं।" मालूम हो कि ऐश्वर्या एक स्टेम सेल बेंकिंग ब्रांड के साथ अपने सहयोग की घोषणा के लिए एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।
इस साल नवंबर में दो साल की होने जा रही आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या व पिता अभिषेक बच्चन के लिए एक वरदान की तरह है। ऐश्वर्या ने कहा, "आराध्या हमारे जीवन में एक वरदान की तरह है। वह बहुत, बहुत खास है और जीवन को प्यार भरी पूर्णता देती है। आप इस अनुभव के लिए केवल कृतज्ञ और
आभारी हो सकते हैं।"
फिल्मों की वापसी पर ऐश ने कहा कि अभी तो इस बारे में सोचा नहीं है फिलहाल तो मैं मातृत्व का सुख उठा रही हूं और उसे पूरी तरह से जी लेना चाह रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications
