दिल्ली हिंसा: भड़काऊ बयान के लिए स्वरा भास्कर के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में FIR दर्ज

By Staff

स्वरा भास्कर शुरुआत से ही नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं। दिल्ली में हुए हिंसा को लेकर भी एक्ट्रेस ने कई बयान दिये। अब स्वरा भास्कर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे सुप्रीम कोर्ट, सरकार और पुलिस की आलोचना करती दिखाई दे रही हैं। इस पर एडवोकेट संजीव कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है।

स्वरा भास्कर के साथ साथ 4 और लोगों के खिलाफ भी याचिका दर्ज की गई है। जिनमें सोशल एक्टिविस्ट हर्ष मंदर और आरजे साएमा और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी शामिल हैं। इस याचिका में यह भी मांग की गई है कि दिल्ली हिंसा की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी से करवाई जाए।

Swara Bhaskar

वायरल वीडियो में स्वरा सरकार और न्यायपालिका को अपना काम न करने और लोगों को सड़कों पर ले जाने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं। स्वरा के इस ट्वीट के बाद अरेस्ट स्वरा भास्कर भी ट्रेंड कर रहा है। लोग उन्हें दिल्ली हिंसा का जिम्मेदार बता रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि स्वरा लोगों को भड़का रही हैं। उनको देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।

स्वरा लगातार सीएए और एनआरसी का विरोध करती नजर आ रही हैं। बहरहाल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने गुस्सा जाहिर किया है। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और विरोध करने वाले लोगों के बीच हुई हिंसा की आग में राजधानी दिल्ली तीन दिनों तक जली है और इन घटनाओं में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X