अर्जुन ने कहा ..बहुत टफ है आसाराम बापू बनना भाई

प्रकाश झा के फेवरट सितारों में से एक हैं अर्जुन रॉमपाल। 'राजनीति' औऱ 'सत्याग्रह' में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अर्जुन रामपाल एक बार फिर से प्रकाश झा की फिल्म 'सत्संग' में काम करने जा रहे हैं। जिसमें झा की पुरानी ही टीम नजर आने वाली है यानी कि अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेई। फिल्म 'सत्संग' आसाराम बापू के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आसाराम कौन बनेगा इस पर कयास पर कयास लगाये जा रहे हैं।

Playing Asaram Bapu means lot of hard work: Arjun Rampal

लोगों का कहना है कि झा तो फिल्म में आसाराम का किरदार अपने चहेते अजय देवगन को देंगे तो किसी का कहना है कि आसाराम वाला किरदार एक निगेटिव रोल में है तो झा इसे मनोज बाजपेई को देंगे क्योंकि 'राजनीति', 'आरक्षण' और 'सत्याग्रह' तीनों में विलेन का किरदार मनोज ने निभाया औऱ बखूबी निभाया है। तो किसी का कहना है कि इस बार यह रोल अर्जुन रामपाल को मिलेगा।

फिलहाल जब जब एक कार्यक्रम के दौरान अर्जुन से फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे भी इस खबर के बारे में आज सुबह ही अखबारों के जरिये पता चला है। इससे ज्यादा मुझे कुछ पता नहीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "मुझे लगता है कि आसाराम बापू का किरदार निभाने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। सचमुच मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ेगी आसाराम बापू बनने के लिए।"

गौरतलब है अपने को आधायात्मिक गुरू कहने वाले आसाराम बापू इन दिनों जोधपुर जेल में बंद हैं। उनके ऊपर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा है। जब से वह जेल में बंद है तब से ही उनके बारे में एक से एक संगीन खुलासे हो रहे हैं। उनके ऊपर उनके सेवकगण ने आरोप लगाया है कि आसाराम बापू और उनके बेटे साईं का तो काम ही लड़कियों की आबरू से खेलना। फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है।

देखते हैं कि प्रकाश झा अपीनी फिल्म 'सत्संग' के जरिये आसाराम बापू की कौन सी तस्वीर लोगों के सामने लाते हैं और अपनी फिल्म में आसाराम किसे बनाते हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X