मूल फिल्म से अलग है प्लेयर्स : बिपाशा

द इटालियन जॉब फिल्म में अभिनेत्री की भूमिका के मुकाबले प्लेयर्स में मेरी भूमिका काफी बड़ी है। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड में जब इस फिल्म की शूटिंग हुयी थी वह पुरानी हो चुकी है और प्लेयर्स में वर्तमान समय को दिखाया गया है।
इसमें यह बदलाव दिखता है और इसे स्पष्ट महसूस किया जा सकता है। यहां पर अपने फिल्म का प्रचार करने के लिए आयी 32 वर्षीय बंगाली बाला ने कहा कि इस समय मैं अपने पसंदीदा शहर में हूं और क्रिसमस और नये साल समारोह कोलकाता में मना कर खुश हूं।
हॉलीवुड की फिल्म सिंगुलरिटी में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए बिपाशा ने कहा कि यह एक पीरियड फिल्म है। इस फिल्म में मैं अपनी भूमिका को लेकर खुश हूं और अब अगले साल मैं इसके रिलीज होने का इंतजार कर रही हूं। रोनाल्ड जोफ्री जैसे निर्देशक के फिल्म में काम करके मैं काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications











