प्लेयर्स धूम से अलग हैः अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म प्लेयर्स, एक्शन थ्रिलर फिल्म धूम से पूरी तरह अलग है। वो चोर और पुलिस की कहानी थी।
धूम और प्लेयर्स दोनों ही अलग फिल्में हैं। धूम को तो आपने देखा ही है इसमें अभिषेक बच्चन एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए थे। लेकिन प्लेयर्स फिल्म में किरदार ही लुटेरे हैं। बस इन फिल्मों में समानत यह है कि दोनों ही फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
कल अभिषेक प्लेयर्स की टीम के साथ बेंगलुरू आए थे, जहां उनके साथ बिपाशा बसु के साथ सोनम कपूर भी थी। अभिषेक ने आगे कहा कि अब्बास मस्तान की जोड़ी ने फिल्म को बिल्कुल अलग ही रंग दिया है। इस फिल्म में बॉबी देओल, नील नितिन मुकेश, ओमी वैद्य के साथ सिकंदर खेर भी नजर आएंगे।
abhishek bachchan अभिषेक बच्चन धूम प्लेयर्स बिपाशा बसु बॉलीवुड सोनम कपूर bipasha basu bollywood dhoom players sonam kapoor


Click it and Unblock the Notifications
