रणबीर कपूर बनेंगे पोर्नस्टार शांति डायनामाइट के टेडी बियर!

By Ajay Mohan

Shanti Dynamite
मुंबई। सन्नी लियोन के बाद एक और पोर्न स्टार शांति डायनामाइट बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं, लेकिन सुर्खियां बटोरने के लिये वो बॉलीवुड के अभिनेताओं पर डोरे डाल रही हैं। पहले सलमान खान के संग काम करने वाली इच्छा जताने वाली शांति ने अब कहा है कि वो रणबीर कपूर को अपना टैडी बियर बनाना चाहती हैं।

शांति ने कहा कि बचपन से ही उन्हें टैडी बियर से बहुत लगाव रहा है। वो हर रात अपने संग टैडी बियर रख कर सोती हैं, और अगर असली टैडी बियर की बात करें रणबीर को अपना टैडी बनाना चाहती हैं और उन्हें कस के चुम्मा लेना चाहती हैं। वो इसलिये क्योंकि रणबीर बहुत हॉट और सेक्सी हैं।

शांति डायनामाइट की इस बात को सुनने के बाद रणबीर के फैन्स को गुस्सा आया होगा और आपको हंसी, लेकिन ये बॉलीवुड है, यहां कुछ भी हो सकता है। एक समय पर जब सन्नी लियोन ने कदम रखा था, तब उनके बारे में भी लोग निगेटिव सोचते थे, आज सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री सन्नी लियोन ही हैं।

शांति डायनामाइट इस समय बॉलीवुड में आने के लिये व्याकुल हैं। जिस तरह से वो अपनी पब्लिसिटी करने पर उतारू हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में वो खुल कर प्रदर्शन भी करने से नहीं झिझकने वाली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X