नाजुक हालत में आनन फानन में अस्पताल में भर्ती ये हीरोइन, ऐसे की थी सुसाइड की कोशिश

Kalpana Raghvendra Suicide Attempt: प्लेबैक सिंगर और एक्ट्रेस कल्पना राघवेंद्र मंगलवार 4 मार्च को हैदराबाद स्थित अपने घर पर सुसाइड करने की कोशिश की। सिंगर को समय से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कल्पना ने अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा ली थी जिसके बाद उन्हें उनके घर के अंदर बेहोशी की हालत में पाया गया।
इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं और उनका हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सिंगर Kalpana Raghavendar ने अपने घर पर कथित तौर पर सुसाइड की कोशिश की। पुलिस ने ये जानकारी दी। मंगलवार को पुलिस कल्पना के अपार्टमेंट के रेजिडेंट्स एसोसिएशन की तरफ से सूचित किए जाने के बाद उनके घर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ दिया। वो अपने बिस्तर पर बेहोशी की हालत में मिली थीं।
एबीपी देशम की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अधिकारियों से तब संपर्क किया गया, जब उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने देखा कि उनका घर दो दिनों से बंद है। घटना के समय उनके पति चेन्नई में थे। कल्पना ने ऐसा क्यों किया फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
कल्पना, बिग बॉस तेलुगु के पहले सीजन की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। उनके माता-पिता गायक थे। अपनी मां से इंस्पायर्ड होकर ही कल्पना ने सिंगिंग में अपना करियर बनाया। कल्पना ने 5 साल की उम्र से ही गाने गाना शुरू कर दिए था। कल्पना ने अब तक अपने सिंगिंग करियर में 1500 गाने रिकॉर्ड किए हैं और साथ ही देश-विदेश में मिलाकर 3000 से ज्यादा स्टेज शो किए हैं।
कल्पना एक सिंगर होने के साथ ही अभिनेत्री, म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर और डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने इल्लैया राजा, एम एस विश्वनाथ, शंकर महादेवन, चित्रा, ए आर रहमान और एस पी बालासुब्रमणियम जैसे कलाकारों के साथ परफॉर्म किया है।


Click it and Unblock the Notifications