आमिर की वजह से पीके होगी क्रिसमस पर रिलीज- राजकुमार हिरानी!
राजकुमार हिरानी हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान नज़र आए। प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान राजकुमार हिरानी से पूछा गया कि उन्होंने पीके फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज करने का फैसला क्यों किया। इसपर राजुकमार हिरानी ने कहा कि शाहरुख के लिए दीवाली लकी है, सलमान के लिए ईद तो सभी ने सारी डेट्स बुक कर ली हैं। ऐसे में हमारे पास क्रिसमस है। और वैसे भी आमिर खान के लिए क्रिसमस लकी है। आगे राजकुमार हिरानी ने कहा कि फेस्टविल के दिनों में फिल्म रिलीज करने से फायदा होता है लोग ज्यादा आते हैं उनकी छुट्टियां होती हैं। इसलिए हमने पीके को किसी फेस्टिवल के टाइम ही रिलीज करने का फैसला किया। राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की शूटिंग पूरी ना होने की बात को भी पूरी तरह से गलत बताया।
विद्या ने कहा राजकुमार हिरानी 'पीके', पीके रिलीज करेंगे!
हिरानी जी ने कहा कि संजय दत्त के सभी सीन्स की शूटिंग पहले ही पूरी की जा चुकी है। ये गलत खबर है कि संजय दत्त की वजह से पीके की शूटिंग लटकी हुई है। संजय दत्त ने जेल जाने से पहले ही अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली थी जिनमें से पीके भी एक थी। राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में आमिर खान, संजय दत्त और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












