बॉम्बे वेलवेट को पीके ने दी हरी झंडी,फैन्स देख सकेंगे फर्स्ट डे फर्स्ट शो!
पिछले कुछ समय से एक ही शुक्रवार को एक साथ कई फिल्मों का रिलीज करने का चलन बढ़ गया था। जिसके चलते कई बार बड़ी बजट की फिल्मों के निर्माताओं को नुकसान उठाना पड़ता था। अकेली फिल्म के रिलीज होने पर निर्माताओं को जितना फायदा हो सकता है उतना फायदा किसी और फिल्म के साथ रिलीज करने पर नही मिलता। ऐसे में नुकसान की चिंता कहीं ना कहीं बॉम्बे वेलवट और पीके दोनों फिल्मों के निर्माताओं को थी और उन्होंने आखिर इस बात पर सहमति जताई की पीके फिल्म को 19 दिंसबर यानी क्रिसमस के एक हफ्ते पहले रिलीज कर दिया जाए।
खैर अब सोचने वाली बात ये है कि आमिर खान की फिल्म अगर पहले रिलीज हुई तो पीके तो एक हफ्ते अकेले बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर लेगी। लेकिन दूसरे हफ्ते रिलीज होने वाली रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट के दर्शकों में गिरावट जरुर आएगी। जो दर्शक पहले हफ्ते आमिर की फिल्म नहीं देख सकेंगे वो अगले हफ्ते क्रिसमस के दौरान आमिर की फिल्म देखने का प्लान बनाएंगे ऐसे में बॉम्बे वेलवेट देखने या तो रणबीर कपूर के डाय हार्ड फैन्स जाएंगे या फिर वो लोग जाएंगे जिन्हें पीके की टिकट नहीं मिलेगी। खैर ये तो हमारा मानना है। अब आपका क्या मानना है ये जरा आप हमें बताएं। कि आखिर आप कौन सी फिल्म देखने जाएंगे। पीके या फिर बॉम्बे वेलवेट!


Click it and Unblock the Notifications
