हैप्पी न्यू ईयर संग पीके का ट्रेलर नहीं होगा रिलीज!

बॉलीवुड के तीन खान शाहरुख, सलमान और आमिर इन तीनों को लेकर कुछ ना कुछ विवाद सुर्खियों में आता रहता है। सलमान खान और आमिर तो अक्सर एकजुट हो जाते हैं लेकिन शाहरुख इन दोनों खानों से अलग ही रहते हैं। इनकी फिल्मों की भी तुलना आपस में ही की जाती है। हाल ही में ये खबर आई थी कि आमिर अपनी फिल्म पीके का ट्रेलर हैप्पी न्यू ईयर के साथ यानी दीवाली पर रिलीज करने वाले हैं। जब आमिर से इस बारे में पूछा गया तो उन्हें हंसी आ गयी।

अब इस खबर को कुछ इस तरह से पेश किया जा रहा था कि शाहरुख की फिल्म के साथ पीके का ट्रेलर रिलीज करके आमिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। इससे पहले भी जिस दिन शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर रिलीज किया गया था उसी दिन आमिर ने पीके का न्यूड पोस्टर रिलीज किया जिसके चलते आमिर के पोस्टर के चलते हैप्पी न्यू ईयर के ट्रेलर पर से लोगों का ध्यान काफी बंट गया था।

हालांकि आमिर इन खबरों से बिल्कुल भी इत्तिफाक नहीं रखते हैं। आमिर खान ने कहा कि हैप्पी न्यू ईयर के साथ पीके का ट्रेलर रिलीज नहीं हो रहा है। ये सब सिर्फ अफवाह मात्र है। आमिर ने हाल ही में पीके का एक डिजिटल पोस्टर रिलीज किया जिसके दौरान उन्होंने ये बात मीडिया से शेयर की। आमिर की फिल्में पिछले साल से क्रिसमस पर रिलीज हो रही है और शाहरुख हमेशा से दीवाली पर अपनी फिल्म रिलीज करते आए हैं।

इस बार भी दोनों अभिनेता अपने अपने लकी त्यौहारों पर फिल्में रिलीज कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X