Box Office- तीसरे दिन बढ़ा पीके का कलेक्शन..36 करोड़
आमिर खान की पीके फिल्म का कलेक्शन पहले व दूसरे दिन औसत रहा। हालांकि नॉन हॉलीडे पर रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई पीके की ही रही 26.5 करोड़ लेकिन इसके बावजूद फिल्म कई फिल्मों से पीछे रह गयी। लेकिन वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को पीके का कलेक्शन आश्चर्यपूर्ण तरीके से बढ़ गया। रविवार को पीके की कमाई करीब 36 करोड़ रही जो कि पहले व दूसरे दिन की कमाई से कहीं ज्यादा थी।
पीके ने शुक्रवार को 26.5 करोड़ व शनिवार को 29 करोड़ के करीब कमाई की। उसके बाद रविवार को एकाएक फिल्म की कमाई 36 करोड़ पार कर गयी। फिल्म के कलेक्शन में हो रही इस वृद्धि के चलते ये माना जा रहा है कि क्रिसमस आने तक फिल्म का कलेक्शन यकीनन रिकॉर्डतोड़ होगा। वैसे भी सरकार द्वारा सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी गयी हैं और इसके चलते पीके देखने के लिए दर्शकों की संख्या में वृद्धि जरुर होगी।
कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि पीके ने जिस तरह से रविवार को कमाई की है उसके हिसाब से ये कहना गलत ना होगा कि अगर छुट्टियों में रिलीज हुई होती तो जरुर फिल्म ने शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर को भी पीछे छोड़ दिया होता। क्योंकि पीके की मार्केटिंग बेहद शानदार तरीके से की गयी थी साथ ही फिल्म से जुड़े विवादों के चलते लोगों में फिल्म देखने की उत्सुकता भी काफी थी।
फिल्हाल देखना है कि आने वाले दिनों में पीके के कलेक्शन में कितनी बढ़ोतरी होती है।


Click it and Unblock the Notifications
