..................... Pk star Aamir Khan will return to direction with Barf! - Hindi Filmibeat

आमिर खान इस फिल्म के साथ करेंगे direction में वापसी!

आमिर खान की एक्टिंग का जादू तो हम सब कई फिल्मों में देख चुके हैं। हाल में रिलीज फिल्म 'पीके' को आमिर खान की बेहतरीन फिल्मों में से एक करार दिया गया है। जिसमें आमिर ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया। लेकिन अभिनय ही नहीं, आमिर का लोहा हम सब डाइरेक्शन के क्षेत्र में भी मान चुके हैं। फिल्म 'तारे जमीं पर' से निर्देशन में एंट्री करने वाले आमिर फिर से इसमें हाथ आजमाना चाहते हैं।

aamir khan

फिल्म 'तारे जमीं पर' को रिलीज हुए सात साल हो गए। इसके बाद आमिर ने निर्देशन के क्षेत्र को जैसे अलविदा कह दिया। लेकिन नहीं, आमिर एक बार फिर आ रहे हैं अपनी फिल्म 'बर्फ' लेकर। आमिर ने कहा कि, फिल्म डाइरेक्शन को लेकर उनके कई प्लान हैं। लेकिन हाल- फिलहाल उनकी कोई भी निर्देशित फिल्म नहीं आने वाली है।

पढ़ें- Pk बॉक्स ऑफिस

एक्टिंग करना चाहता हूं

इस बारे में आगे बात करते हुए आमिर ने बताया कि, 'मुझे एक स्क्रिप्ट पसंद आई है। फिल्म का है बर्फ..मुझे इसकी कहानी काफी उम्दा लगी। आपको बता दूं, मुझे यह स्क्रिप्ट 4 साल पहले मिली थी। लेकिन उस वक्त डाइरेक्शन की बात मेरे दिमाग में नहीं थी।' एक अंग्रेजी पोर्टल से बात करते हुए आमिर ने कहा कि, मैं फिलहाल कुछ अच्छी फिल्मों में एक्टिंग करना चाहता हूं। इसीलिए निर्देशन स दूरी बना कर रखी है। लेकिन जब भी निर्देशन करूंगा, बर्फ ही वह फिल्म होगी।

आप सबको बता दें, इस साल हम सब आमिर खान को पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। न बड़े पर्दे पर न ही छोटा। यानि की न ही आमिर की इस साल कोई फिल्म आने वाली है, न ही सत्यमेव जयते। वहीं, आगामी फिल्म 'दंगल' पर आमिर खान ने कहा कि, उन्होंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। लेकिन हां, उनके पास कई फिल्मों की स्क्रिप्ट है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, आमिर 'दंगल' में पहलवान के तौर पर नजर आने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X