पीके पोस्टर को लेकर फैंस उत्सुक, ट्रांजिस्टर नहीं आईपैड ले आइये
कुछ ही समय पहले आमिर खान की फिल्म पीके का पहला पोस्टर रिलीज किया गया, पोस्टर में आमिर खान को बिना कपड़ों के सिर्फ हाथ में एक ट्रांजिस्टर पकड़े दिखाया गया है। इस ट्रांजिस्टर से आमिर पोस्टर में अपनी न्यूडिटि छिपा रहे हैं। आमिर के इस न्यूड पोस्टर ने फैंस को काफी हैरान किया और साथ ही बॉलीवुड के बाकी दोनों खानों को काफी परेशान भी।
अब आमिर अपनी फिल्म के दूसरे पोस्टर को लेकर आ रहे हैं और लोगों ने अभी से कयास लगाने शुरु कर दिये हैं कि इस बार पोस्टर में क्या होगा। वहीं फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने भी सोशल मीडिया के जरिये पीके के आज शाम रिलीज होने जा रहे पोस्टर को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ाने के लिए ट्वीट कर रहे हैं। राजकुमार हिरानी ने कुछ ही देर पहले ट्वीट किया "पीके का दूसरा पोस्टर आज आ रहा है। आमिर बिना ट्रांसिस्टर के।"
अब इस ट्वीट का लोग कुछ का कुछ मतलब निकाल रहे हैं, लोग अपनी ही सोच के साथ चल रहे हैं। उनकी उत्सुकता तो बढ़ी ही है लेकिन साथ ही उनकी उत्सुकता के साथ ही उनकी क्रिएटिविटी भी खुमार पर है। तो आइये जानते हैं पीके के दूसरे पोस्टर को लेकर क्या सोच रही है पब्लिक।


Click it and Unblock the Notifications