आमिर के न्यूड पोस्टर ने शुरु किया ट्रेंड, ओके में दिखाई न्यूड लड़की
आमिर खान को ट्रेंडसेटर कहा जाता है, और लगता है कि कुछ लोग इस बात को बेहद गंभीरता से लेते हैं। कुछ यही हुआ है हाल ही में जब आमिर खान की फिल्म पीके के न्यूड पोस्टर की कॉपी करते हुए एक सी ग्रेड की फिल्म ओके का पोस्टर रिलीज किया गया है। ओके फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस को रेल की पटरी पर न्यूड खड़ा दिखाया गया है और उसने गले में कैमरा पकड़ रखा है। हालांकि लड़की ने स्कर्ट पहन रखी है लेकिन ऊपर का भाग पूरा न्यूड है।
इस पोस्टर को देखकर दर्शक हतप्रद हैं, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि इस तरह की हरकत भी कोई कर सकता है वो भी कोई महिला कलाकार। जिस दिन से पीके का पोस्टर रिलीज हुआ है उसी दिन से लोगों के दिमाग में ये सवाल आ रहा था कि क्या कभी कोई फीमेल कलाकार इस तरह का पोस्टर रिलीज कर सकती है क्या आमिर खान की तरह कोई और इतना बड़ा एक्सपेरिमेंट कर सकता है, तो ओके फिल्म का पोस्टर इन लोगों के सवाल का जवाब है।
ओके फिल्म का निर्देशन किया है कांति शाह ने और इस फीमेल कलाकार का नाम है पूनम रॉय। ओके फिल्म की कहानी एक वैश्या की जिंदगी पर आधारित है। इस पोस्टर को देखने के बाद लोगों ने कई अलग अलग तरह के कमेंट्स दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











