न्यूड पोस्टर से लेकर सिनेमाहॉल तक पीके का सफर!
कॉंट्रोवर्सी, विवाद भले ही ये शब्द नकारात्मक एहसास देते हों लेकिन जब बात आती है बॉलीवुड की तो कलाकारों और फिल्मों के लिए ये शब्द सकारात्मक हो जाता है। उन्हें खबरों की सुर्खियों मं जगह मिलती है। लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं, फिल्मों को देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता होती है। मुफ्त का और बिना मेहनत का प्रमोशन आखिर और क्या चाहिए। पीके को भी कुछ ऐसे ही विवादों से घिरी हुई है जिसके चलते फिल्म को काफी फायदा मिल रहा है।
पीके के फर्स्ट लुक यानी पहले पोस्टर से लेकर फिल्म की रिलीज तक तरह तरह के विवाद खडे़ हुए और इन विवादों के चलते फिल्म ने काफी सुर्खियां बनाईं। एक तरफ तो फिल्म की पूरी टीम को फायदा मिला तो वहीं आमिर के कुछ फैंस कुछ विवादों के चलते निराश भी हुए।
ये लाजिमी भी है क्योंकि आमिर की फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं और ऐसे में अगर वो ही फिल्म ना देख पाएं तो ऐसे में जाहिर है कि उन्हें निराशा तो होगी। तो आइये जानते हैं किन किन विवादों से घिरी रही आमिर की पीके।


Click it and Unblock the Notifications