Pk ज्ञान: दूसरों को सिखाया पर खुद फॉलो करना भूल गए हिरानी!
आमिर खान की फिल्म पीके लगातार रॉन्ग नंबर लगा रही है। और फिल्म का जमकर विरोध जारी है। फिल्म में धर्म के नाम पर कारोबार करने वालों की जम कर आलोचना की गई है। लेकिन पीके की टीम एक बार फिर विवादों में घिर गई है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार हिरानी ने एक चर्च और मंदिर को शूटिंग करने के नाम पर दान दिया है।
फिल्म में एक सीन है, जिसमें आमिर नासिक के कालाराम मंदिर में लोट-लोट कर भक्ति भाव दिखाते हैं। फिल्म में मंदिर में होने वाले पाखंड का पीके खूब मजाक उड़ाता है, लेकिन फिल्म की यूनिट ने से इस मंदिर को शूटिंग के बाद 25 हजार रुपये दान में दिए।
ALSO READ: राजू हीरानी को Santa ने क्यों दी क्लोरमिंट
वहीं फिल्म में एक दूसरा सीन है, जिसमें पीके का किरदार निभा रहे आमिर खान को हाथ में पूजा की थाली लेकर चर्च जाते हुए दिखाया गया है। चर्च में आमिर खान यानी नारियल फोड़ने की कोशिश करते हैं। यह सीन जयपुर के एक चर्च में फिल्माया गया है। चर्च के पादरी जेसी जोसफ ने न्यूज चैनल को बताया कि फिल्म यूनिट ने चर्च को 20 हजार रुपये का चंदा दिया। इतना ही नहीं फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने चर्च को एक बड़ा क्रूस भी दिया, जिसे वह मुंबई से अपने साथ लेकर आए थे।
Pk की 7 मज़ेदार गल्तियां जो आपकी पारखी नज़रों से बच गईं!


Click it and Unblock the Notifications











