पीके 2014 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल- किक, हैप्पी न्यू ईयर से बहुत दूर!

आमिर खान की फिल्म पीके का लोगों को बेसब्री से इँतजार था। हर किसी को उम्मीद थी कि फिल्म साल 2014 की बेस्ट फिल्म साबित होगी। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना था कि पीके फिल्म सलमान खान की किक और शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर के मुकाबले कमाई की रेस में काफी आगे निकल जाएगी। लेकिन फिल्हाल चार दिनों बाद भी पीके के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई जितनी लोगों को उम्मीद थी।

हालांकि इसके बावजूद पीके 2014 की सबसे ज्यादा कमाई वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। आमिर खान व अनुष्का शर्मा की परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी सराहा लेकिन फिल्म के कलेक्शन में कमी के पीछे वजह बताई जा रही है कि पीके फिल्म के विषय को लेकर लोगों में काफी निगेटिविटी आ गयी है जिसके चलते लोग फिल्म देखने नहीं जा रहे हैं या वो अपने दोस्तों वगैरह को फिल्म के बारे में बुरी बातें बता रहे हैं।

फिल्हाल बॉलीवुड की साल 2014 की टॉप 10 कलेक्शन वाली फिल्मों की लिस्ट इस तरह है-

किक- सलमान खान व जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म किक का कुल कलेक्शन रहा 233 करोड़। इस आंकड़े के साथ किक पहले नंबर पर है।

हैप्पी न्यू ईयर- शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का कुल कलेक्श रहा 203 करोड़। ये दूसरे नंबर पर है।

बैंग बैंग- रितिक रौशन व कैटरीना कैफ की बैंग बैंग में बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस डाले गये थे। फिल्म का कुल कलेक्शन रहा 181.03 करोड़। इस आंकड़े के अनुसार फिल्म तीसरे नंबर पर है।

सिंघम रिटर्न्स- अजय देवगन व करीना कपूर की फिल्म सिंहम रिटर्न्स का कुल कलेक्शन रहा 141 करोड़।

हॉलीडे- अक्षय कुमार व सोनाक्षी सिन्हा की हॉलीडे का कुल कलेक्श रहा 112.65 करोड़।

जय हो- सलमान खान व डेसी शाह की फिल्म का कुल कलेक्श रहा 111 करोड़।

एक विलेन- सिद्धार्थ मल्होत्रा, क्षृद्धा कपूर व रितेश देशमुख की फिल्म एक विेलन का कुल कलेक्शन रहा 105.50 करोड़।

2 स्टेट्स- आलिया भट्ट व अर्जुन कपूर की 2 स्टेट्स का कुल कलेक्श रहा 104 करोड़।

पीके- आमिर खान की पीके फिल्हाल 9वें नंबर पर प्रवेश कर गयी है। चार दिनों में फिल्म का कलेक्शन है 92 करोड़।

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया- इस लिस्ट की आखिरी फिल्म है हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया। जिसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट व सिद्धार्थ शुक्ला मुख्य भूमिका में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X