Box Office पीके ने चाइना में दो दिन में कमाए 30 लाख
आमिर खान की फिल्म पीके हाल ही में चाइना में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दो दिनों में कुल 30 लाख का कलेक्शन किया है। आमिर खान ने इंटरव्यू के दौरान अपनी चाइन विजिट के बारे में बात करते हुए बताया कि चाइना मे उनका बेहतरीन स्वागत हुआ, उनके फैंस उनका दिन रात इंतजार करते रहते थे। यहां तक कि फीमेल फैन्स ने तो आमिर खान को किस तक कर लिया।
हालांकि आमिर को इस बात का सुकून है कि उस वक्त किरण राव वहां पर मौजूद नहीं थीं। खबर अब बात करते हैं पीके को चाइना के बॉक्स ऑफिस पर मिले रिस्पॉंस की। तो पीके ने दो दिनों में 30 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है और अब पीका का कुल ओवरसीज कलेक्शन हो गया है 3.13 करोड़।
तरन आदर्श ने ट्वीट किया और लिखा चाइना में पीके का शुक्रवार और शनिवार कलेक्शन रहा 3.43 मिलियन। अब पीके का ओवरसीज कलेक्शन 3 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है।


Click it and Unblock the Notifications












