100, 200 नहीं, 300 करोड़ से ज्यादा कमाएगी Pk!
क्रिसमस के मौके पर रिलीज आमिर खान की फिल्म 'पीके' सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यह देखकर लगता है कि क्रिसमस आमिर के लिए बेहद लकी है। पिछले साल इसी समय प्रदर्शित उनकी फिल्म 'धूम 3' भी खूब सफल रही थी। जबकि इस साल रिलीज हुई पीके पहले एक सप्ताह में ही करोड़ों की कमाई कर ली है।

एक हफ्ते में 'पीके' ने जहां भारत में 182.58 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सप्ताह के भीतर इसकी कमाई करीब 85 करोड़ रुपये है। आपको बता दें, व्यापार विशेषज्ञों का अनुमान है कि फिल्म कमाई के लिहाज से 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्द ही पार कर लेगी।
मल्टीमीडिया कम्बाइन्स के राजेश थडानी ने कहा, 'फिल्म 'पीके' का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। क्रिसमस के दिन इसने खूब कमाई की। निश्चित रूप से कमाई के लिहाज से यह 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।' राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म ने अकेले क्रिसमस के दिन देशभर में 27.55 करोड़ रुपये कमाए। जबकि राजस्थान में फिल्म के सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं।
कई विवादों से घिरे होने के बावजूद लोग राजकुमार हिरानी की पीके को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत,बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications