..................... PK Box Office collection on 16th day is 9.20 crore - Hindi Filmibeat

Box Office- तीसरे शनिवार पीके ने कमाए 9.20 करोड़

आमिर खान की फिल्म पीके ने 15 दिनों के अंदर दुनिया भर में करीब 544 करोड़ की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। हालांकि फिल्म ने शुरुआती दिनों में कुछ खास कमाई नहीं की लेकिन क्रिसमस और नये साल के दौरान फिल्म की कमाई काफी तेजी से बढ़ी आखिरकार पीके ने आमिर खान के लगातार रिकॉर्ड बना रही फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम भी शामिल कर लिया।

तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन पीके का कलेक्शन रहा करीब 9.20 करोड़ रुपये जो कि किसी भी फिल्म के लिए काफी बड़ी बात है। पीके ने इन 16 दिनों में भारत में करीब 294 करोड़ की कमाई कर ली है और ट्रेड अनालिस्ट के अनुसार अगर इसी तरह पीके ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ जमाए रखी तो फिल्म साल 2015 में रिलीज होने जा रही फिल्मों के लिए एक ऐसा टारगेट रखेगी जिसे तोड़ पाना शायद मुमकिन ही ना हो।

आमिर खान की फिल्मों ने हमेशा से ही बॉलीवुड के दूसरे टॉप खानों यानी सलमान खान व शाहरुख खान की फिल्मों को पीछे छोड़ा है। पीके से तो आमिर ने बाकी के खानों की फिल्मों से इतनी दूरी बना ली है कि शायद इन्हें छूने के लिए अब दोनों खानों को और मेहनत करनी पड़ेगी। खैर वो जो भी हो लेकिन ये तो कहना पड़ेगा कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट अगर अपने पर आ जाएं तो इनके परफेक्शन से अच्छे अच्छों की छुट्टी हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X