हैप्पी न्यू ईयर तक टिकी रही तो शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ देगी पीके!
आमिर खान, राजू हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन भले ही कुछ खास कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन धीरे धीरे फिल्म के कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। पीके ने अभी तक 8 दिनों में कुल 283 करोड़ की कमाई कर ली है। एक हफ्ते मात्र में इतना बड़ा कलेक्शन करना ये दर्शाता है कि पीके फिल्म दर्शकों को बेहद भा रही है।
बॉलीवुड ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि पीके फिल्म 300 करोड़ से ऊपर की कमाई करेगी लेकिन इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि आमिर अपनी ही फिल्म धूम 3 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। क्योंकि पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज हुई धूम 3 ने करीब 372 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन पीके के लिए इस आंकड़ो को पार कर पाना थोड़ा मुश्किल प्रतीत हो रहा है।
इसके अलावा जहां तक बात है सलमान खान की किक और शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर की तो इन दोनों फिल्मों से पीके मात्र कुछ करोड़ ही पीछे है। उम्मीद है कि अगर नये साल तक पीके बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही तो जरुर ही आमिर खान, शाहरुख व सलमान को पीछे छोड़ साल 2014 के टॉप खान बन जाएंगे। अभिनय के मामले में भी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी।
साल 2014 में सबसे ज्यादा कमाई करके शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर फिल्म टॉप पर है। हैप्पी न्यू ईयर की कुल कमाई है करीब 383 करोड़, दूसरे नंबर पर है किक जिसने करीब 377 करोड़ की कमाई की। तीसरे नंबर पर आमिर खान की पीके फिल्म है जिसने मात्र 8 दिनों में 368 करोड़ की कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications
