..................... PK box office collection in 15 days crossed 544 crore - Hindi Filmibeat

Box Office- 544 करोड़ कमाकर पीके बनी नंबर वन!

आमिर खान की फिल्म पीके बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने अभी तक दुनिया भर में कुल मिलाकर 544 करोड़ की कमाई करके अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर अपना नाम शामिल कर लिया है। आमिर खान की फिल्में हमेशा से ही रिकॉर्ड मेकर रही हैं चाहे वो 3 इडियट्स हो या फिर धूम 3। हर फिल्म पिछली फिल्म से आगे निकलती है और दिसंबर 2014 में रिलीज हुई पीके ने भी इस लीक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

पीके ने पहले हफ्ते से ही रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई करनी शुरु कर दी थी और अब रिलीज के लगभग 15 दिनों के बाद पीके ने दुनिया भर में करीब 544 करोड़ की कमाई करके शाहरुख व सलमान की फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं बल्कि आमिर की 2013 में रिलीज हुई फिल्म धम 3 भी पीके के मुकाबले पीछे रह गयी। वहीं दूसरी तरफ अगर सबसे ज्यादा कुल कमाई वाली फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में पीके चौथे नबर पर है।

आइये देखते हैं दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप 5 पर कौन कौन सी फिल्में हैं-

1 पीके- 544 करोड़ की कमाई के साथ आमिर खान की पीके इस लिस्ट में नंबर वन पर है।

2 धूम 3- आमिर खान की 2013 में रिलीज हुई धूम 3 इस लिस्ट में टॉप पर थी। लेकिन पीके के आने के बाद फिल्हाल धूम 3 दूसरे नंबर पर शिफ्ट हो गयी है।

3 चेन्नई एक्सप्रेस- शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस 422 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है।

4 3 इडियट्स- आमिर खान की ही फिल्म 3 इडियट्स 395 करोड़ की कमाई के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

5 शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। फिल्म का कुल कलेक्शन रहा 383 करोड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X