500 करोड़ कल्ब की शुरूआत करेगी आमिर खान की Pk!
बॉलीवुड में 100 करोड़, 200 करोड़ कल्ब में काफी फिल्में शामिल हो गई हैं। लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अब अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ कर 500 करोड़ कल्ब की शुरूआत करने जा रहे हैं। जी हां, हालिया रिलीज राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 500 करोड़ कल्ब में एंट्री मारने वाली है।

आमिर खान ने अपना खुद का बनाया हुआ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है और पीके तेजी से बढ़ रही है 500 करोड़ क्लब में दाखिल होने के लिए। 2013 में आई आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी थी। इसने 284.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अब 2014 में रिलीज हुई आमिर खान की ही फिल्म 'पीके' ने 'धूम 3' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं, 'पीके' का बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह प्रदर्शन जारी है, उससे लगता है कि बहुत जल्द ही यह फिल्म नया रिकॉर्ड बनाएगी और 500 करोड़ के क्लब में दाखिल हो जाएगी।
पढ़ें: कहानी की Band, पीके
आपको बता दें, तमाम विरोधों के बावजूद पीके दर्शकों पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। या यूं कह सकते हैं कि इस विरोधों ने ही लोगों के बीच पीके को देखने की ख्वाहिश जगा दी है। अगर 'पीके' ने 300 करोड़ की कमाई कर ली, तो यह फिल्म बॉलीवुड की 300 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली पहली फिल्म बन जाएगी। इस ला रिलीज हुई सलमान खान की किक और शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर के रिकॉर्ड को तो पीके ने कब का तोड़ दिया।
बहरहाल, वैसे इसकी कमाई को देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही पीके 500 करोड़ की शुरूआत भी करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications