Pk बॉक्स ऑफिस:100, 200, 300....600 करोड़ NOT OUT हैं आमिर
आमिर खान की फिल्म 'पीके' चाहे कितनी ही विवादों में घिर जाए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह जो रिकॉर्ड बनाती जा रही है उसे आने वाले कुछ सालों तक शायद ही कोई फिल्म तोड़ पाएगी। सूत्रों के मुताबिक, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीके' ने अब तक दुनियाभर में 611 करोड़ की शानदार कमाई की है।

इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म पीके ओवरसीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म देश भर में अब तक 320 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। देश के बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अभी 235 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमा चुकी है यानी पीके ने 276% प्रॉफिट कमाया है।
वहीं, ओवरसीज में भी बॉक्स ऑफिस पर परचम लहरा रही है। इंटरनेश्नल मार्केट में फिल्म ने 150 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। जिससे, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 611 करोड़ तक पहुंच गया है। अपनी इस फिल्म से आमिर ने खुद की ही स्टारर फिल्म धूम-3 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जबकि शाहरूख और सलमान खान की फिल्में इसके आसपास भी नहीं है।
हालांकि, यहां यह कहना भी गलत नहीं होगा कि फिल्म के जुड़ी कंट्रोवर्सी की वजह से फिल्म को काफी मुनाफा हुआ है। पीके 19 दिसंबर को रिलीज हुई थी और अच्छी ओपनिंग न मिलने के बावजूद लोगों ने इसे पसंद किया था। महज फिल्म रिलीज के तीन दिनों बाद फिल्म से कंट्रोवर्सियों ने जो फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जो बढ़ाया, वह अब रूकने का नाम ही नहीं ले रहा। खैर कारण जो भी हो, सच यही है कि आज बॉक्स ऑफिस के बादशाह शाहरूख या सलमान नहीं, आमिर खान बन गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications