सचिन को Pk लगी सर्वश्रेष्ठ, कहा, इस फिल्म को Miss मत करना
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज अपने दोस्त आमिर खान की फिल्म 'पीके' देखी। जब सचिन फिल्म देख रहे थे तो आमिर काफी नर्वस थे कि पता नहीं, सचिन को फिल्म कैसी लगेगी और उन्होंने अपनी यह फिलिंग फेसबुक पर शेयर भी की थी। लेकिन फिल्म देखने के बाद सचिन आमिर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सचिन के अनुसार, यह उनकी देखी गई अब तक की सभी फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ है। और उन्होेने लोगों से भी इस फिल्म को मिस नहीं करने की अपील की है। पीके में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान का अभिनय देख सचिन भौंचक्के रह गए।
फिल्म देखने के बाद सचिन ने कहा, 'फिल्म जबरदस्त है। मैंने आमिर से वादा किया है, इसलिए कहानी के बारे में ज्यादा नहीं बताऊंगा। लेकिन मैं आप सबसे कहूंगा कि प्लीज इस फिल्म को देखने जाइए, क्योंकि यह बिल्कुल हटकर है। मेरे लिए यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। मैंने अब तक आमिर का जो अभिनय देखा है, उनमें से यह सर्वश्रेष्ठ है।'
आपको बता दें, सचिन मंगलवार को आमिर द्वारा उनके लिए रखी गई 'पीके' की विशेष स्क्रीनिंग में मौजूद थे। राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' में आमिर खान समेत अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications