Box Office- बिना छुट्टियों के भी पीके ने कमाए करोड़ों!

आमिर खान की फिल्म पीके ने रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमा लिया है। भले ही कमाई के मामले में साल में रिलीज हुई कई फिल्मों से पीके पीछे रह गयी हो लेकिन नॉन हॉलीडे रिलीज होने वाली फिल्मों में पीके सबसे टॉप पर है। पीके ने शुक्रवार को 26.5 करोड़ कमाए जबकि वहीं इससे पहले किक जो कि नॉन हॉलीडे रिलीज थी उसने पहले दिन 26 करोड़ कमाए थे।

PK became biggest non holiday opener 2014 with 26.5 cr

पीके फिल्म को क्रिटिक्स ने बेहतरीन रिव्यू दिये हैं यहां तक कि बॉलीवुड के दिग्गजों को भी पीके फिल्म बेहद पसंद आई है उनका कहना है कि पीके एक नयी सोच जागृत करेगी। लेकिन वहीं कुछ दर्शकों के अनुसार पीके को ओवर रेटेज फिल्म बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि पीके में कुछ ऐसा नहीं है जो कि बेहद अलग हो।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो साल 2014 की नॉन हॉलीडे बिगेस्ट ओपनर पीके बन चुकी है। आइये जानते हैं बाकी कौन कौन सी फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं-

आमिर खान की पीके ने शुक्रवार को 26.5 करोड़ कमाए जिससे ये साल की बिगेस्ट नॉन हॉलीडे ओपनर फिल्म बन गयी।

शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर दीवाली पर रिलीज हुई थी और फिल्म ने पहले दिन 44.97 करोड़ कमाए थे। साल 2014 की बिगेस्ट ओपनर हैप्पी न्यू ईयर है हालांकि ये हॉलीडे रिलीज है।

अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स ने रिलीज के पहले दिन 32 करोड़ कमाए थे। ये साल की दूसरी बिगेस्ट ओपनर है।

किक रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ कमाए थे, ये साल की दूसरी नॉन हॉलीडे ओपनर फिल्म है।

सलमान खान की जय हो ने रिलीज के पहले दिन 17.50 करोड कमाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X