Box Office- 22 से 19 करोड़ पे आया पीके!
ऊंट को लेकर एक कहावत है कि ये कब किस करवट बैठेगा ये कोई नहीं कह सकता। आमिर की फिल्म पीके के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का भी कुछ यही हाल है। किस दिन फिल्म कितनी कमाई करेगी इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। पहले दिन जब फिल्म से सबसे ज्यादा उम्मीद थी तब पीके ने सिर्फ 26.5 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 29 करोड़ कमाए और तीसरे दिन एकाएक फिल्म का कलेक्शन तेजी से बढ़ा और ये आंकड़ा 36 करोड़ पार कर गया।
सोमवार को पीके के कलेक्शन में थोड़ी कमी आई और फिल्म का कलेक्शन रहा करीब 22.40 करोड़। जबकि वहीं मंगलवार को पीके के कलेक्शन में काफी कमी नज़र आई। फिल्म ने पांचवे दिन करीब 19 करोड़ की कमाई की। फिल्हाल कुल मिलाकर पांच दिनों में पीके की कुल कमाई है 136 करोड़। फिल्म के इस तरह से बढ़ते गिरते कलेक्श को देखकर यही लग रहा है कि पीके साल 2014 में कोई रिकॉर्ड बनाने में सफल नहीं हो पाएगी।
आमिर खान भले ही परफॉर्मंस के मामले में कई एक्टरों को पीछे छोड़ दें लेकिन पीके फिल्म कमाए के मामले में साल की कई फिल्मों से पीछे रह गयी है। इन फिल्मों में सलमान खान की किक, शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर और रितिक रौशन की बैंग बैंग खासतौर पर शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
