एडल्ट ग्रुप में पिज्जा डिलीवरी बॅाय ने शेयर किया इस मशहूर एक्ट्रेस का नंबर, गंदे मैसेज से परेशान !

तमिल एक्ट्रेस गायत्री साई ने बुधवार को खुद के साथ हुए एक गंभीर मामले की जानकारी दी। इसके लिए उन्होंने चेन्नई महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार पिज्जा डिलीवरी ब्वॅाय उनका नंबर कई एडल्ट ग्रुप में शेयर कर दिया था। गायत्री ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

ट्टीटर पर उन्होंने पिज्जा डिलीवरी ब्वॅाय की तस्वीर शेयर कर इस पूरे मामले में जानकारी दी है कि डोमिनोज पिज्जा चेन्नई के डिलीवरी ब्वॅाय ने नौ फरवरी को मेरा नंबर एडल्ट ग्रुप में व्हॅाट्सअप पर शेयर कर दिया। मैंने अभी तक डिलीवरी ब्वॅाय की उसके दफ्तर में शिकायत नहीं की है। वो लोग पहले मुझसे बात करना चाहते हैं।

actress gayatri sai

मेरे पास बहुत सारे फोन कॅाल्स और व्हॅाट्सअप मैसेज आए जहां पर उसके नंबर शेयर किया था। आप सभी लोग ध्यान रखिए। अपने इस ट्टीट के साथ गायत्री ने मैसेज भी शेयर किया है जो उन्हें कई व्हॅाट्सअप ग्रुप से मिल रहे हैं। गायत्री के इस ट्टीट के बाद पूरी जानकारी शेयर करने के कारण पुलिस अब इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है।

फिलहाल ये पूरा मामला चेन्नई ऑल वूमेन स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। पुलिस से मिल रहे रिएक्शन को भी एक्ट्रेस गायत्री ने शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने अपने ट्टीट में ये भी जानकारी दी है कि डिलीवरी ब्वॅाय ने 9 फरवरी को नशे की हालत में उनके घर पिज्जा की डिलीवरी की थी। गौरतलब है कि गायत्री को लोकप्रिय डायरेक्टर मणिरत्नम ने अंजली फिल्म में ब्रेक दिया था। उन्होंने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X