'इतना नंगा बेशरम आदमी..' पियूष मिश्रा ने रणबीर कपूर को लेकर क्यों कही इतनी बड़ी? नहीं होगा यकीन!

Piyush Mishra on Ranbir Kapoor: आरंभ है प्रचंड.. ये गाना सुनकर आपको अभिनेता पीयूष मिश्रा का नाम याद आता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और कई शानदार फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं।
लेकिन इस वक्त उन्होने रणबीर कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। लेकिन इस वक्त उन्होने रणबीर कपूर पर हमला बोला है और कुछ ऐसा कहा है जो कि शायद उनके फैंस को भी पसंद नहीं आने वाला है। पियूष मिश्रा का कहना था कि, "रणबीर अपनी विरासत का एक प्रतिशत भी नहीं लेकर चलते।'' इस दौरान पियूष मिश्रा लल्लनटॉप से बात कर रहे थे।
नंगा बेशरम आदमी..
पियूष मिश्रा ने रॉकस्टार और तमाशा जैसी फिल्मों में रणबीर कपूर के साथ काम किया है। अभिनेता ने कहा कि, रणबीर सेट पर तो ईमानदार रहते हैं, लेकिन शॉट खत्म होते ही वे "पूरी तरह से सहज, पूरी तरह से मुक्त हो जाते हैं।"
पियूष ने कहा, "अरे, पूछो ही मत - वो आदमी तो कुछ और ही है," उन्होंने हँसते हुए कहा, "इतना नंगा बेशरम आदमी मैंने आज तक नहीं देखा! उनकी विरासत बहुत लंबी है - उनके पिता, उनके दादा, उनके परदादा, यहाँ तक कि पृथ्वीराज कपूर तक। लेकिन इनमें से कोई भी बात उन पर बोझ नहीं डालती। एक प्रतिशत भी नहीं।" इसके बाद पियूष मिश्रा का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
रणबीर कपूर को लेकर इस बयान के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर पियूष मिश्रा ने इतनी बातें क्यों कह डाली हैं। रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन उनका एक खूफिया अकाउंट है जिससे वो लोगों की वाट लगाते हैं। रणबीर कपूर इस वक्त फिल्म रामायण को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी बहुत तगड़ा धमाका करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











