44 की उम्र में पापा बना ये सुपरस्टार, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, नहीं है खुशी का ठिकाना बंद कर दी ये चीज

Piya Chakraborty Parambrata Chattopadhyay Baby: फिल्म इंडस्ट्री के एक और स्टार के घर किलकारियां गूंजी हैं। बंगाली अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय और उनकी पत्नी पिया चक्रवर्ती पेरेंट्स बन गए हैं। पिया चक्रवर्ती ने बेटे को जन्म दिया है और कपल ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है।
परमब्रत ने इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय के पैरों की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हम अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करते हैं, हम सभी को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।" बता दें कि 44 साल की उम्र में परमब्रत चट्टोपाध्याय पहली बार पापा बने हैं।
सेलेब्स और फैंस ने भी परमब्रत और उनकी पत्नी पिया को पहले बच्चे के जन्म की बधाई देते हुए आशीर्वाद भेजे। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने लिखा, 'बधाई हो प्यार और अधिक प्यार भेज रही हूं', फिल्म निर्देशक राजीव बरनवाल ने लिखा, 'आप दोनों अद्भुत लोगों को बहुत-बहुत बधाई और छोटे सितारे को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहा हूं।' एक्ट्रेस मोनमी घोष ने लिखा, 'ओह शुभेच्छा'। एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई', एक और फैन ने लिखा, 'हम इस अद्भुत समाचार को सुनकर बेहद खुश हैं। आप दोनों को बधाई।'
परमब्रत, बंगाली और हिंदी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' में नजर आए थे। इस शो में प्रोसेनजीत चटर्जी, जीत, सास्वता चटर्जी और चित्रांगदा सिंह भी मौजूद थीं। परमब्रत की छोटी लेकिन प्रभावशाली भूमिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' 20 मार्च, 2025 को रिलीज हुई और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।


Click it and Unblock the Notifications