'Pirates of the Caribbean' स्टार पर शार्क ने किया हमला, चली गई जान, हैरान हैं फैंस!

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन स्टार और प्रोफेशनल सर्फर तमायो पेरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। शार्क के हमले में अभिनेता की जान चली गई है। इस बात का पुष्टि कुछ अधिकारियों ने की है और इसके बाद तमायो लगातार चर्चा में हैं।
उनके फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। खबरें हैं कि अभिनेता रविवार दोपहर हवाई में ओहू द्वीप पर सर्फिंग के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान शार्क ने उनपर हमला कर दिया था जिसके कारण उनको अपनी जान गंवानी पड़ी।
होनोलूलू आपातकालीन सेवा विभाग के शायने एनराइट ने एक बयान में कहा, होनोलूलू शहर और काउंटी महासागर सुरक्षा लाइफगार्ड तामायो पेरी, 49, की बकरी द्वीप के पास हमले में मौत हो गई। फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेता को लेकर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
क्या बोले एनराइट
उनका कहना है, होनोलूलू महासागर सुरक्षा और शहर की फायर ब्रिगेड, पुलिस और इमरजेंसी मे़डिकल सर्विस विभागों ने दोपहर 1 बजे से ठीक पहले ओहू के उत्तरी तट पर मालाकाहाना समुद्र तट पर इसको लेकर एक्शन लिया था। इस दौरान कॉलर ने एक व्यक्ति को देखने की सूचना दी, जो शार्क के काटने का शिकार हुआ जैसा रहा था। पता करने पर वो अभिनेता निकले जो कि शार्क के हमले का शिकार हो गए थे।
रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने अपने लाइफगार्ड जॉब से छुट्टी ली और लाइ के पास बकरी द्वीप के पास सर्फिंग करने चले गए थे। लाइफगार्ड्स जेट स्की द्वारा पेरी को किनारे पर लाए और पैरामेडिक्स ने उनकी मौत का ऐलान कर दिया। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनको यकीन नहीं हो रहा है कि अभिनेता की मौत हो गई है। उनको पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन में शानदार किरदार के लिए जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











