अक्षय कुमार, सलमान से लेकर शाहरूख खान को.. इनसे से खतरा.. करोड़ों LOSS
कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को ऑनलाइन लीक होने से बस किसी तरह से बचा कर रखा गया है। कोई संदेह नहीं कि फिल्म रिलीज से एक दो दिन पहले भी फिल्म का पाइरेटेड वर्जन ऑनलाइन उपलब्ध हो जाए।
बसों में, ट्रेन में.. राह चलते.. हर जगह आपको फोन में नजरें टिकाए चेहरे दिख जाएंगे। यूट्यूब, गाने, फिल्में.. आज सभी कुछ नेट पर उपल्बध है, जिसे लोग बिना किसी भय के कभी भी देखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है भारत में फ्री इंटरनेट का यह कारवां फिल्म इंडस्ट्री को कितना नुकसान पहुंचा रहा है?

शायद आपको इसका अंदाजा भी ना हो। फ्री इंटरनेट की वजह की पाइरेसी का बिजनेस बखूबी बढ़ चला है। फिल्में रिलीज होते के साथ ही 1 से 2 दिनों में इंटरनेट पर उपलब्ध कर दी जाती है। फिर भला कोई थियेटर जाकर फिल्म क्यों देखे..
जनवरी में रिलीज शाहरूख खान की रईस और ऋतिक रोशन की काबिल.. से लेकर बाहुबली 2 और अब टॉयलेट एक प्रेम कथा..सभी फिल्में रिलीज के साथ ही लीक हो गई। हालांकि फिल्मों को सुपरस्टार्स का फायदा मिल जाता। लेकिन शायद लीक ना हो तो फिल्म कुछ करोड़ और कमा जाए। जबकि छोटे बजट की फिल्मों के लिए यह किसी सुनामी से कम नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












