Jacqueline Fernandez को सुकेश से मिलाने वाली महिला हुई अरेस्ट, जानें कौन है पिंकी ईरानी?

Pinky Jacqueline

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी के रूप में नामित किया है। अब इस मामले में पिंकी ईरानी की भी गिरफ्तारी हो गई है। पिंकी ईरानी ही वह महिला है जिन्होंने जैकलीन फर्नांडिस की मुलाकात सुकेश चंद्रशेखर से कराई थी। दिल्ली पुलिस की आर्थिक शाखा EOW ने पिंकी ईरानी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट ने जमानत दे दी है। वहीं, कोर्ट ने पिंकी ईरानी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस को उम्मीद है कि पिंकी ईरानी के जरिए कई और नए खुलासे 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के केस में हो सकते हैं। इस बीच यह सवाल भी उठता है कि पिंकी ईरानी कौन है?

रिपोर्ट के अनुसार पिंकी ईरानी ने ही कई अभिनेत्रियों को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था। उन्होंने ही जैकलीन फर्नांडिस को भी सुकेश से इंट्रोड्यूस किया था। हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार पिंकी ईरानी पहले एंकर थी और फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अच्छी जान पहचान है। इतना ही नहीं सुकेश की तरफ से तोहफे भी ले जाकर पिंकी ईरानी ही देती थी।

जैकलीन को भी दिए थे गिफ्ट

जैकलीन को भी दिए थे गिफ्ट

पिंकी ईरानी ने सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से कई गिफ्ट जैकलीन फर्नांडिस को भी दिए थे जिसमें हीरे की अंगूठी तक शामिल है। जैकलीन फर्नांडिस ने पूछताछ के दौरान पिंकी ईरानी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ईडी ने पूछताछ के बाद पिंकी ईरानी नवंबर 2021 में अरेस्ट किया था लेकिन बाद में वो जमानत पर रिहा हो गई थीं। लेकिन अब EOW ने पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया है।

ऐसे कराई थी मुलाकात

ऐसे कराई थी मुलाकात

ईडी के अनुसार पिंकी ईरानी को सुकेश ने जैकलीन से मिलवाने के एवज में भारी रकम अदा की थी। ईडी ने जब जैकलीन और पिंकी ईरानी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की थी तब दोनों की आपस में बहस भी हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। जैकलीन ने यहां तक कहा था कि पिंकी ने बच्चों की कसम खाते हुए उन्हें भरोसा दिलाया था कि सुकेश बुरा शख्स नहीं है।

सुकेशन ने जैकलीन को दिए थे गिफ्ट

सुकेशन ने जैकलीन को दिए थे गिफ्ट

ईडी ने चार्जशीट में बताया है कि इस मामले में जैकलीन की मुसीबत इस वजह से बढ़ी थी क्योंकि सुकेश चंद्रशेखर द्वारा कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के जेवर अभिनेत्री को उपहार में दिए गए थे।गिफ्ट देने का सिलसिला यहीं पर नहीं रूका। उन्हें कार, महंगे बैग, कपड़े, जूते और महंगी घड़ियां भी सुकेश ने दी थी।

खुद को बताया था सन टीवी का मालिक

खुद को बताया था सन टीवी का मालिक

इससे पहले ईडी को दिए एक बयान में जैकलीन ने कहा था कि ठग सुकेश ने खुद को सन टीवी के मालिक और एक प्रभावशाली राजनीतिक के सदस्य के रूप में पेश किया था। चेन्नई का परिवार जैकलीन ने ऑन रिकॉर्ड कहा था कि उन्हें हर हफ्ते लिमिटेड एडिशन परफ्यूम, हर दूसरे दिन फूल, डिजाइनर बैग, डायमंड इयररिंग्स और सुकेश चंद्रशेखर से एक मिनी कूपर मिला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X