पिंकी के गांव में खुशी की लहर

By Super

Smile Pinki
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की निवासी पिंकी सोनकर की जिंदगी पर आधारित लघु फिल्म 'स्माइल पिंकी' को सर्वश्रेष्ठ लघु डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार मिलने के बाद मिर्जापुर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मिर्जापुर जिले में पिंकी के गांव रामपुर डिबाई में चारों ओर उत्सव जैसा माहौल कायम हो गया। पिंकी की मां निर्मला देवी के पास सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गांव के लोग पिंकी के घर के बाहर उसके चित्रों के कटआउट लेकर बैंड बाजे के साथ नाच रहे थे, पटाखे छोड़ रहे थे और मिठाइयां बांट रहे थे।

गांव के प्रधान प्रदीप विश्वकर्मा ने कहा कि उन सबके लिए यह एक सम्मान की बात है कि पिंकी की वजह से उनके गांव को पूरी दुनिया में पहचान मिली है।

विश्वकर्मा ने कहा कि टेलीविजन पर 'स्माइल पिंकी' को आस्कर दिए जाने की खबर आने के साथ ही पूरा गांव खुशी से झूम उठा।

स्थानीय विधायक अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि पिंकी से जुड़ी फिल्म को ऑस्कर मिलना उन सबके लिए किसी सपने से कम नहीं है। मौर्या ने कहा कि पिंकी पर न सिर्फ रामपुर डिबाई गांव को, बल्कि पूरे देश को गर्व है।

निर्देशक मेगन मायलन की लघु फिल्म 'स्माइल पिंकी' में दिखाया गया है कि किस तरह से एक छह साल की बच्ची पिंकी (जिसके जन्म से होठ कटे थे) को समाज की अवहेलना का शिकार होना पड़ता है। लेकिन एक गैर सरकारी संस्था की मदद से कैसे उसके होठों पर मुस्कराहट वापस लौटती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X