#CelebReview: पिंक, स्टार्स ने दिए फिल्म को 5 स्टार...बेहतरीन
अमिताभ बच्चन स्टारर एक बहुत ही धमाकेदार फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। फिल्म तीन लड़कियों की कहानी है - तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और एंड्रिया तारियांग की और हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसके बाद से बॉलीवुड सितारे फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
यह कहानी दिल्ली में किराए पर रहने वाली तीन वर्किंग लड़कियों मीनल अरोड़ा(तापसी पन्नू), फलक अली (कीर्ति कुल्हाड़ी) एंड्रिया तेरियांग (एंड्रिया तेरियांग) की है। एक रात एक रॉक कॉन्सर्ट के बाद पार्टी के दौरान जब उनकी मुलाकात राजवीर (अंगद बेदी) और उसके दोस्तों से होती है इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं जिसके बाद वकील दीपक सहगल (अमिताभ बच्चन) की एंट्री होती है।

जानिए फिल्मी सितारों ने पिंक के बारे में क्या कहा -
प्रीती ज़िंटा को जहां फिल्म बहुत पसंद आई उनकी मानें तो फिल्म को 5 स्टार और अमिताभ बच्चन को 500 स्टार। वहीं कृति सैनन ने कहा कि ऐसी फिल्में बननी ही चाहिए।
कंगना रनौत ने फिल्म की हीरोइन एंड्रिया को एक मेसेज भेजा और कहा कि मैं फिल्म देखते ही चली गई क्योंकि मेरी आंखों में आंसू थे और मैं सबके सामने रिएक्ट नहीं कर पाती। आपने बेहतरीन काम किया है और आप सुपरस्टार हैं।
डीनो मोरिया ने ज़्यादा तारीफ नहीं की। बस एक शब्द लिखा - शानदार।
मधुर भंडारकर ने कहा कि ये फिल्म आपको अंदर तक झकझोर देगी और काफी कुछ सोचने पर मजबूर करेगी।
सोफी चौधरी की मानें तो ये फिल्म हिंदी सिनेमा की काफी महत्तवपूर्ण फिल्म साबित होगी।
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने शानदार काम किया है।
जुही चावला ने भी फिल्म को देखना बहुत ज़रूरी बताया और पूरी कास्ट को बधाई दी।
प्यार का पंचनामा एक्टर कार्तिक आर्यन की मानें तो फिल्म आज के ज़माने के लिए बहुत ही ज़रूरी है।
सैयामी खेर आने वाली फिल्म मिर्ज़िया से डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने लिखा कि फिल्म आपको डराएगी और आपका पीछा नहीं छोड़ेगी।
अतुल कास्बेकर की मानें तो फिल्म आपसे सवाल पूछती है और जवाब ढूंढने पर मजबूर कर देती है।


Click it and Unblock the Notifications
























