तो बॉलीवुड ने भी बोला What an Idea Piku

पीकू फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शक फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हैं। फिल्म के टीजर को एक अलग ही अंदाज में रिलीज किया गया और अब फिल्म के ट्रेलर को वर्ल्ड कप सेमिफाइनल मैच से एक दिन पहले रिलीज किया गया ताकि फिल्म को एक अच्छी शुरुआत मिल सके।

लोग पीकू के ट्रेलर पर ध्यान दे सकें और इसका रिजल्ट आपके सामने है, पीकू फिल्म को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तरफ से भी सराहना मिली और साथ ही ट्रेलर को 24 से भी कम घंटों में करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और पसंद किया। कुछ ही दिनों पहले क्वार्टर फाइनल के दौरान रिलीज किये गये बॉम्बे टॉकीज के ट्रेलर को कुछ खास सफलता नहीं मिली क्योंकि लोग मैच में ज्यादा व्यस्त थे।

Watch Piku Trailer- अमिताभ, दीपिका और इरफान की मस्तीभरी दास्तां

फिल्म के निर्देशक ने पीकू फिल्म के इस अद्भुत प्रमोशन के पीछे दीपिका पादुकोण का हाथ बताया तो ये तो कहना बनता ही है वॉट एन आइडिया पीकू। आइये देखते हैं बॉलीवुड सितारों ने पीकू ट्रेलर देखकर क्या कहाः

करन जोहर

बेहतरीन और बहुत ही हटकर ट्रेलर। दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, इरफान खान अब तो इंतजार ही नहीं हो रहा फिल्म देखने का।

आयुष्मान खुराना

भाइयों और बहनों, देखिये पीकू का बेहतरीन ट्रेलर।

कृति सेनन

पीकू का ट्रेलर बहुत ही क्यूट और प्यारा है। खासतौर पर आखिरी सीन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X