8 मई को रिलीज होगी दीपिका-अमिताभ-इरफान की पीकू
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, इरफान जैसे बेहतरीन सितारों सजी पीकू की रिलीज डेट आ चुकी है। फिल्म 8 मई को रिलीज होगी और इस खबर से दर्शक बेहद खुश हैं। पीकू के इंतजार में दर्शक काफी समय से बैठे थे और आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हुआ।
पहली बार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, इरफान पहली बार एक साथ परदे पर नज़र आने वाले हैं और इसके चलते दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने दीपिका पादुकोण के पिता का किरदार निभाया है। साथ ही दोनों बाप बेटी की तस्वीर ने दर्शकों को फिल्म के प्रति और उत्सुक कर दिया है।
तरन आदर्श ने ट्वीट किया है कि 8 मई को अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान की पीकू रिलीज होगी।
पीकू में दीपिका एक बंगाली अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं जिसके लिए उन्होंने बंगाली भी सीखी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन का कहना है कि पीकू एक बहुत ही अलग तरह की फिल्म है और इसमें सभी किरदारों ने बहुत ही अलग तरह का अभिनय किया है। इससे पहले इस तरह की फिल्म नहीं बनी है। इस तरह की बातें सुनकर कोई भी फिल्म देखने को उत्सुक हो उठेगा।


Click it and Unblock the Notifications
