बेटी दीपिका के साथ बंगाल घूमेंगे पीकू अमिताभ
दीपिका पादुकोण बॉक्स ऑफिस की क्वीन तो बन ही चुकी है और इसे वो सेलिब्रेट करेंगी बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ। दरअसल शूजीत सरकार की पीकू का स्टार कास्ट तो रिवील हो ही गया है। इस फिल्म की शूटिंग अब कलकत्ता में होनी है और सभी स्टार इस नए शेड्यूल के लिए उत्साहित हैं।
शूजीत सरकार की पीकू बाप - बेटी के रिश्तों के मायने और गहराई खंगालती है। वहीं इरफान खान भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। वहीं इस फिल्म की इतनी अच्छी स्टारकास्ट देखकर दर्शक भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा कि पीकू की खासियत है इसके बेहतरीन सितारे। वहीं फिल्म की कहानी में भी बहुत दम है। पीकू 2015 में रिलीज़ होने की तैयारी कर रही है। फिल्म का काम बहुत तेज़ी से चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications