दीपिका बॉलिवुड की नंबर वन एक्ट्रेस- इरफान खान
दीपिका पादुकोण , अमिताभ बच्चन और इरफान खान की फिल्म पीकू को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। पहली बार इरफान खान और दीपिका पादुकोण एक साथ रोमांटिक किरदार निभाते नज़र आएंगे। जब इरफान खान से पूछा गया कि दीपिका के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा तो इसपर इरफान ने दीपिका को बॉलिवुड की नंबर 1 एक्ट्रेस बताया।
इरफान खान ने कहा दीपिका पादुकोण बॉलिवुड की नंबर 1 एक्ट्रेस है। दीपिका पादुकोण ने कई कमर्शियल हिट फिल्में दी हैं और वो चाहें तो सिर्फ कमर्शियल फिल्में ही कर सकती हैं, और अपनी आने वाले जेनरेशन के भविष्य को सेफ कर सकती हैं लेकिन वो खुद अलग अलग विषयों पर आधारित फिल्में करना चाहती हैं। इसलिए वो इस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।
इरफान खान यूं लग रहा है कि दीपिका पादुकोण से बेहद इंप्रेस हैं। फिल्म पीकू के दौरान पहली बांर इरफान खान और दीपिका पादुकोण एक साथ नज़र आए हैं। दीपिका पादुकोण भी इरफान खान के साथ काम करके बेहद खुश हैं। आखिर एक ही फिल्म में इरफान खान और अमिताभ बच्चन जैसे सीनियर और बेहरीन एक्टरों को को-स्टार के रुप में पाकर कोई भी एक्ट्रेस खुद को भाग्यवान ही समझेगी।


Click it and Unblock the Notifications












