Behind The Scene: यहां मिलिए 'पीकू' की क्रेजी, क्यूट टीम से
[बॉलीवुड न्यूज] काफी कम सितारे होते हैं जो फिल्म के सेट लेकर क्रू के साथ बिना किसी गॉर्ड के घूमते हैं। दीपिका पादुकोण उन्हीं सितारों में से एक हैं। विश्वास नहीं होता, तो फिल्म 'पीकू' की इस मेकिंग वीडियो को जरूर देखें।

सूजीत सरकार की इस फैमिली ड्रामा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। लिहाजा, इस ताजा behind the scene वीडियो में आप इन तीनों सितारों को सेट पर काम करते देखेंगे। जहां काम और मस्ती के बीच शायद ही आपको फर्क महसूस हो।
वीडियो में यदि कोई सबसे ज्यादा मजेदार है, तो वो हैं दीपिका। ऐसा लग रहा है कि सेट पर दीपिका ने काफी मस्ती की है। कहीं वे डांस कर रही हैं, तो कहीं बैडमिंटन खेल रही हैं। इतना ही नहीं, कहीं बंगाली सीखते भी नजर आ रही हैं। चलिए, अब हम ज्यादा कुछ नहीं बोलेंगे.. आप खुद ही देख लीजिए पीकू की क्रेजी टीम को।
नीचे देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications




