Pictures: क्यों फीका है आज दिलीप साहब का जन्मदिन?
आज बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार का जन्मदिन है। आम जिंदगी में यूसूफ खान कहलाने वाले दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में वो मकाम हासिल किया है जहां तक पहुंचना हर किसी के बस में नहीं। तभी तो दिलीप साहब के अभिनय की नकल अमिताभ से लेकर शाहरूख खान तक करते आये हैं। ना तो उनके बिना 'मुगल ए आजम' बन सकती हैं और ना ही 'सौदागर' ।
अभिनय के इस नायाब बादशाह के चाहने वाले करोडो में हैं तभी तो जैसे ही उन्होंने पिछले साल अपना ट्विटर अकांउट खोला था, एक ही दिन में उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 80,000 हो गयी थी।
उनसे मात्र 12 साल की उम्र से प्यार करने वाली उनकी पत्नी सायराबानों आज उनका जन्मदिन बेहद ही सादगी से बना रही हैं। क्योंकि ऐसा उनके पति चाहते हैं।
आखिर ऐसा दिलीप साहब क्यों कर रहे हैं,जबकि पिछले साल उनका जन्मदिन बेहद ही शान से मनाया गया था और ऐसा बहुत कुछ हुआ था जिसकी कल्पना कर पाना भी बेहद मुश्किल हैं। क्योंकि इस बार दिलीप साहब ने अपने कई साथियों जैसे की दारा सिंह, राजेश खन्ना, यश चोपड़ा और बाल ठाकरे को खो दिया है।
आईये आपको दिखाते हैं पिछले साल के जन्मदिन की वो झलकियां जो अब शायद कभी नसीब ना हो।


Click it and Unblock the Notifications