स्पेन से सामने आईं तस्वीरें, शाहरुख खान के साथ 'पठान' की शूटिंग कर रहीं हैं दीपिका पादुकोण!

किंग खान की फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा है और इस वक्त उनकी शूटिंग स्पेन में चल रही है। इस वक्त दीपिका पादुकोण भी स्पेन में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रही हैं। अभिनेत्री ने अब अपने फैंस के लिए विदेशी स्थान से कुछ तस्वीरों को साझा किया है और उनको काफी पसंद किया जा रहा है। इन्होने एक तस्वीर समुंदर की साझा की है और लिखा है, 'एस्केप टाइम'।

इसके अलावा भी उनको कई तस्वीरें स्टोरीज से सामने आई हैं। रात में ली गई एक और फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इन सिटी लाइट्स'।

deepika padukone, pathaan, shahrukh khan, दीपिका पादुकोण, पठान, शाहरुख खान

अभिनेत्री ने अपने रोजमर्रा के दृश्य की एक तस्वीर भी साझा की और इसे कैप्शन दिया, 'नया घर' एक प्रमुख इमोजी के साथ। दीपिका ने प्रशंसकों के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह अपने बिना मेकअप वाले लुक में नज़र आ रही हैं।

'लेज़ी संडे'

'लेज़ी संडे'

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, 'लेज़ी संडे'। गौरतलब है कि हाल ही में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण शूटिंग के लिए स्पेन रवाना हुए थे। जहां शाहरुख खान ने अपनी सुरक्षा के साथ अकेले उड़ान भरी, वहीं जॉन के साथ उनकी प्यारी पत्नी प्रिया रुंचाल भी थीं।

तस्वीरें एयरपोर्ट से सामने आईं थीं

तस्वीरें एयरपोर्ट से सामने आईं थीं

उनकी तस्वीरें एयरपोर्ट से सामने आईं थीं और इसके बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे थे। शाहरुख खान को काफी पसंद किया जा रहा है और फिल्म से सभी को उम्मीदें हैं।

सिद्धार्थ आनंद के द्वारा निर्देशित

सिद्धार्थ आनंद के द्वारा निर्देशित

सिद्धार्थ आनंद के द्वारा निर्देशित की जा रही ये फिल्म एक्शन सीन्स के मामले में काफी दमदार साबित होगी। कई शानदार देशों में फिल्म की शूटिंग हो रही है और शाहरुख खान इस फिल्म को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैँ।

लंबे समय के बाद वो फिल्मों में वापसी करेंगे

लंबे समय के बाद वो फिल्मों में वापसी करेंगे

लंबे समय के बाद वो फिल्मों में वापसी करेंगे और पठान के साथ जोरदार धमाका करने वाले हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम ने मिलकर पठान फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया था और छोटी सी झलक दिखाई थी।

25 जनवरी 2023 को रिलीज

25 जनवरी 2023 को रिलीज

ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी और फैंस इसको लेकर काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो फ्लॉप साबित हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X