Pictures: आमिर ने कहा एक रात की कहानी है 'तलाश'
बॉक्सऑफिस के नंबरो की परवाह ना करने वाले आमिर खान अपनी फिल्म के प्रमोशन को भी बड़े ही नये अंदाज में पेश करते हैं। जिसकी वजह से लोगों को उनकी फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ जाती है। इतिहास देखिये 3 इडियट के लिए आमिर खान बहरूपिया बनें तो वहीं गजनी के लिए उन्होंने सिक्स पैक बॉडी बनाकर नया हेयर स्टाइल बना लिया। पीपली लाइव के लिए वो गांव-गांव घूमे तो वहीं धोबीघाट के लिए वो मुंबई के धोबियों से मिलते दिखायी दिये।
अब उनकी फिल्म तलाश रिलीज होने वाली है। रीमा कागती के निर्देशन में बनीं फिल्म तलाश के लिए खबर है कि आमिर खान रात में प्रमोशन करेंगे। क्योंकि फिल्म की कहानी रात से शुरू होती है, फिल्म का हीरो रात में ही खुली जीप में बैठकर किसी की तलाश कर रहा है। इसलिए आमिर खान ने सोचा है कि वो अपनी फिल्म से जुड़ी हर प्रेस वार्ता रात में ही किया करेंगे।
वैसे आपको बता दें कि फिल्म में रेड लाइट एरिया को दर्शाया गया है इसलिए आमिर खान रेडलाइट एरिया के भी चक्कर भी लगा कर आये हैं तो वहीं खबर यह भी है कि अपने रोल को पर्दे पर सजीव करने के लिए आमिर खान ने पुलिस वालों से टिप्स भी लिये हैं क्योंकि वो फिल्म में एक इस्पेंक्टर बनें हैं। देखते हैं कि आमिर की पिछली फिल्मों की तरह तलाश कोई कमाल करती है कि नहीं।
आईये तस्वीरों में देखिये आमिर खान की तलाश


Click it and Unblock the Notifications