Pictures: सोनाक्षी को विज्ञापन क्यों मिल रहे हैं?
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की वो बाला है जिसे जरूरत से ज्यादा तवज्जो दी गयी है। वरना उनसे ज्यादा सुंदर लोग बॉलीवुड में भरे पड़े हैं। खुद उनके भाई लव सिन्हा को कितने लोग जानते हैं लेकिन किस्मत भी कोई चीज होती है जो सोनाक्षी का साथ दे रही है वरना सोनाक्षी सिन्हा ने वो बात नहीं है जो उन्हें आगे ले जा पाये, चार दिन की चांदनी है इसलिए जितना बटोरना हैं बटोर लें। अरे यह कहना हमारा नहीं है बल्कि उन लोगों का है जो सोनाक्षी सिन्हा की लोकप्रियता को पसंद नहीं करते हैं। रांची से शुभम अग्रवाल, दिल्ली की शालिनी श्रीवास्तव, मुंबई की अल्पना कौशिक, जयपुर की राधा सिंह ने फेसबुक पर इसी तरह की बातें लिखी हैं।
इन सभी ने सोनाक्षी सिन्हा की उस खबर पर कमेंट किया है जिसमें कहा जा रहा है कि फेम के विज्ञापन में वो अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ दिखायी पड़ेंगी। मालूम हो कि इस समय सोनाक्षी के पास कई नामी-गिरामी कंपनियों के विज्ञापन हैं और आये दिन कई बड़े ब्रांड को साइन भी कर रही हैं। वो फेम के ब्लीच विज्ञापन में अपनी मम्मी पूनम सिन्हा को ब्लीच के फायदे बताती नजर आयेंगी।
आईये एक नजर डालते हैं सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरों पर जिन्हें देखने के बाद आप फैसला कीजिये कि क्या वो वाकई में तवज्जो के लायक है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











