लगता है कि मेरी जिंदगी में अब कुछ भी कमी नहीं है: शाहरूख
मुंबई। हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरे होने पर फिल्मफेयर पत्रिका के 'स्पेशल एडिसन' लांच करते हुए सुपर स्टार शाहरूख खान ने कहा कि अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ शूटिंग करने के बाद मुझे लगता है कि अब मेरा करियर पूरा हो गया है। शाहरूख, दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन को इस पत्रिका के कवर पर छापा गया है।
शाहरूख ने दिलीप कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक नि:स्वार्थ और अच्छे इंसान हैं जब मैं शूटिंग कर रहा था तो साइरा बानों (दिलीप कुमार की पत्नी) मेरे पास आयीं और कहा कि अगर मेरा बेटा होता तो बिल्कुल तुम्हारी तरह ही दिखाई देता।
गौरतलब है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने सौ वर्ष पूरे कर लिये हैं। जिसके लिए फिल्म फेयर पत्रिका ने स्पेशल एडिसन निकाला है।
पत्रिका को लांच करते हुए शाहरूख-


Click it and Unblock the Notifications