देखें: शाहरूख खान के सैरोगेट बेटे अबराम खान को
जब से शाहरूख खान के तीसरे बेटे अबराम का जन्म हुआ है तब से ही उसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। अबराम के जन्म से लेकर शाहरूख के घर मन्नत तक पहुंचने को लेकर ना जाने कितनी कहानियां और किस्से कहे गये लेकिन सारी बातों पर विराम तब लग गया जब शाहरूख ने प्रेसवार्ता करके सारे सस्पेंस से पर्दा उठाया। शाहरूख ने कहा कि उनके ऊपर फालतू का लिंग परीक्षण का आरोप लगा जो कि बेहद गलत है।
मैं और मेरी बीवी गौरी अबराम के जन्म पर इसलिए शांत थे क्योंकि वह प्रीमैच्योर हुआ था, हमारा सारा ध्यान उसके वजन को लेकर था इसलिए हमने कुछ नहीं कहा और मीडिया ने फसाना गढ़ दिया। मालूम हो कि शाहरूख और गौरी ने प्रेमविवाह किया था। पहले ही दोनों के सफलता पूर्वक वैवाहिक जीवन में आर्यन औऱ सुहाना नाम के दो प्यारे फूल हैं जिन्हें कि दोनों बहुत प्यार करते हैं लेकिन अब उनके परिवार की बगिया में नन्हा अबराम भी आ गया है जो सबकी जान बन गया है।
लेकिन जन्म से पहले ही सेलिब्रेटी बना अबराम हाल ही में अपने घर की बॉलकनी में दिखायी पड़े, जो कि नैनी के गोद में बोतल के जरिेये दूध पी रहे थे। देखने वालों को यकीन नहीं हुआ कि वाकई में यह अबराम है। फिलहाल मन्नत के घर में नन्हें बच्चे की किलकारी केवल अबराम की हो सकती है इस बात से किसी को इंकार नहीं।
मालूम हो कि 27 मई को शाहरूख और गौरी के घर सैरोगेट चाइल्ड अबराम पैदा हुआ है।
नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये औऱ देखिये अबराम की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications