Pictures: सलमान के नजदीक प्रियंका, शाहरूख नाराज
एक तरफ किंग खान अपने और प्रियंका की दोस्ती के कसीदे पढ़ रहे हैं और कह रहे हैं कि प्रियंका उनके दिल के करीब जरूर है लेकिन दोस्त से ज्यादा नहीं। इसलिए मैं लोगों से कहूंगा कि मेरे और प्रियंका के रिश्ते पर अंगुली ना उठाये। तो वहीं दूसरी ओर मैडम प्रियंका, सलमान खान की बाहों में झूल रही हैं उन्हे खबर हीनहीं कि उनके करीबी मित्र शाहरूख इन दिनों रिश्तों की सफाई दे रहे हैं।
यूएई में रविवार की रात को सलाना जलसे में स्टेज पर सलमान का शो हुआ जिसमें उनके साथ नजर आयी प्रियंका चोपड़ा। दोनों ने अपने धांसू परफार्मेंश से ऐसा समां बांधा, बस देखने वाले देखते रह गये। दोनों के बीच की कमेस्ट्री कह रही थी कि दोनों एक-दूसरे को भली भांति समझते हैं। काले रंग के सुनहरे लिबास में सलमान मियां किसी राजकुमार और सुर्ख लाल रंग की ड्रेस में किस अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। शायद सलमान से नजदीकियां ही शाहरूख को बर्दाश्त नहीं हो रही है इसलिए वो अब अपना मुंह खोल रहे है।
मालूम हो कि शाहरूख ने एक इंवेट में कहा है कि उनके और प्रियंका को लेकरर जो भी बातें हो रही है वो तथ्यहीन है। लोग जबरदस्ती प्रेमकहानी को गढ़ने में लगे हैं।
आईये आपको दिखाते हैं सलमान-प्रियंका के डांस की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications